रीता ने कांग्रेस पर की सर्जिकल स्ट्राइक, अब बोलेंगी ‘जय श्री राम’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बड़ी नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने आधिका‍रिक रूप से उन्हें पार्टी का हिस्सा बनाया।

रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा ज्वाइन कर ली

भाजपा ज्‍वाइन करने के बाद रीता बहुगुणा ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। उन्होंने राहुल गाँधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल ने दुनिया में भारत की साख गिराई है।

रीता बहुगुणा जोशी ने राहुल गांधी के खून की दलाली वाले पर भी प्रतिक्रिया दी। पूर्व यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि राहुल के बयान से काफी दुःख हुआ, उनके दलाली वाले बयान ने मुझे पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

भाजपा में शामिल होने की वजह के लिये उन्होंने कहा कि राष्ट्र और प्रदेश के हित में कांग्रेस छोड़ी है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए ‘बाहरी’ शीला दीक्ष‍ित को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया। रीता जोशी यूपी कांग्रेस की सबसे सीनियर महिला नेता मानी जाती हैं। माना जा रहा है कि वह इस‍ वजह से भी नाराज हैं।

रीता बहुगुणा जोशी उत्तराखंड में कांग्रेस से बगावत कर हरीश रावत की सरकार को खतरे में डालने वाले विजय बहुगुणा की बहन हैं। जानकार रीता बहुगुणा जोशी की नाराजगी के पीछे उनके भाई का हाथ भी देख रहे हैं।

LIVE TV