अब उठायें 4जी का मज़ा वो भी फ्री में

रिलायंस 4जीमुंबई। रिलायंस 4जी की स्पीड का तो अभी नहीं पता पर जिस तेजी से रिलायंस जियो की मशक्कत जारी है, ऐसा लगता है कि यह सेवाएं आम जनता के लिए जल्द ही अपना बाजार बना लेंगी। कंपनी ने नेटवर्क ट्रायल के लिए इच्छुक लोगों से रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com लाइव है और यहां पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रिलायंस 4जी के साथ और भी बहुत कुछ

वेबसाइट पर रिलायंस जियो के ऐप माईजियो, जियोचैट, जियोप्ले, जियोऑनडिमांड, जियोबीट्स, जियोमैग्स, जियोएक्सप्रेसन्यूज, जियोड्राइव, जियोज्वाइन, जियोमनी और जियोसिक्योरिटी लाइव कर दिए गए हैं। इन सभी ऐप्स को गूगल प्ले और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

जियोचैट मैसेंजर कंपनी का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। जियोसिक्योरिटी ऐप मोबाइल सिक्योरिटी के लिए है। जियो प्ले टीवी के कंटेंट को आपके मोबाइल तक पहुंचाएगा। जियो एक्सप्रेसन्यूज एक न्यूज और मैगजीन एग्रिगेशन ऐप है। जियोमनी कंपनी का अपना वॉलेट ऐप है जिसकी मदद से यूज़र अपने फोन को रिचार्ज कर पाएंगे। रिलायंस का जियोज्वाइन स्काइप की तरह वीडियो चैट ऐप है। इसकी मदद से यूज़र एचडी वॉयस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। वेबसाइट पर फिलहाल सिर्फ जियो अकाउंट्स के जरिए लॉगइन कर सकते हैं।

पिछले महीने, कंपनी ने रेफरल प्रोग्राम की शुरुआत की थी। वैसे रिलायंस ने इस रेफरल प्रोग्राम के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। इसका खुलासा कंपनी के कुछ कमर्चारियों ने फेसबुक के जरिए किया। उन्होंने बताया कि अगर वह किसी को रेफर करते हैं तो उस शख्स को तीन महीने के लिए मुफ्त 10 जीबी वॉयस और इंटरनेट डेटा मिलेगा। यह प्रोग्राम सिर्फ इनवाइट मॉडल पर काम कर रहा है। इसमें कंपनी के कर्मचारियों द्वारा एक यूनीक कोड भेजा जाता है जिसे रिलायंस डिजिटल या डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर पर दिखाना होगा।

मुकेश अंबानी ने हाल ही में घोषणा की थी कि रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं को व्यवसायिक तौर पर साल 2016 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा। अभी रिलायंस जियो की 4जी सेवा को 120,000 कर्मचारी ही इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

LIVE TV