रिलायंस को फिर लगा झटका, गर्दिश में हैं सितारे, 11000 करोड़ में हुआ करार

रिलायंसनर्इ दिल्ली। अनिल अंबानी ने एक बार फिर अपनी हिस्‍सेदारी बेच दी है। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपने टॉवर कारोबार की 51 फीसदी हिस्सेदारी को ब्रुकफील्ड को बेच दिया है। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कनाडा की कंपनी ब्रुकफील्ड के साथ करार किया है।

इसके तहत अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायन्‍स कम्युनिकेशंस ने अपने टॉवर कारोबार की 51 फीसदी हिस्सेदारी को ब्रुकफील्ड को बेच दिया है। इस करार से रिलायंस को करीब 11 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे।

कंपनी ने इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दी है। इस समझौते के बाद रिलायंस इन टॅावर्स को किराए पर लेकर इस्तेमाल करेगी।

बयान के अनुसार, रिलायन्‍स कम्युनिकेशन ने ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर समूह के साथ नॉन बाइंडिंग टर्म शीट पर दस्तखत किए हैं। इसके तहत अब ब्रुकफील्ड, रिलायन्‍स कम्युनिकेशन के टॉवर्स का अधिग्रहण कर सकेगी।

ये करार होने के बाद रिलायन्‍स कम्युनिकेशन के शेयर में काफी उछाल देखा गया। कंपनी के शेयर्स की कीमतों में करीब दो फीसदी तक इजाफा हुआ है। शुक्रवार को करार के बाद कंपनी का शेयर 1078.70 के स्तर पर पहुंच गया।

ब्रुकफील्ड मुख्य तौर पर एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राॅपर्टी मैनेजमेंट कंपनी है। रिलायंस कम्युनिकेशन आैर ब्रुकफील्ड के बीच हुआ ये करार इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश माना जा रहा है।

LIVE TV