रियो ओलम्पिक समाप्‍त, ध्‍वजवाहक बनीं पहलवान साक्षी, भारत को सिर्फ दो पदक

रियो ओलम्पिकरियो डी जनेरियो | ब्राजील में 5 अगस्त को शुरू हुए 31वें रियो ओलम्पिक खेलों का समापन समारोह स्थानीय समयानुसार रविवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 5 बजे) माराकाना स्टेडियम में शुरू हो गया है। बीते 16 दिनों में दुनिया भर के 206 देशों और क्षेत्रों से आए 10 हजार से अधिक एथलीटों ने शानदार ओलम्पिक भावना के साथ अपने फन और हुनर का प्रदर्शन करते हुए अरबों लोगों का मनोरंजन किया।

अब ये खिलाड़ी अपने-अपने हिस्से आए पदकों के साथ वतन वापसी करेंगे और सफलता का जश्न मनाएंगे। जिनके हाथ सफलता नहीं लगी, वे हार का आकलन करेंगे और टोक्यो-2020 में फिर से अपनी श्रेष्ठता साबित करने का प्रयास करेंगे।

अमेरिका ने एक बार फिर ओलम्पिक खेलों में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सबसे अधिक 46 स्वर्ण जीते। वह एकमात्र देश रहा, जिसके पदकों की संख्या 100 के पार गई। अमेरिका ने कुल 121 पदक जीते। ब्रिटेन ने 27 स्वर्ण के साथ दूसरा और चीन ने 26 स्वर्ण के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

जहां तक भारत की बात है तो उसने इस साल कुल दो पदक जीते। एक रजत और एक कांस्य। रजत महिला बैडमिटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जीता जबकि कांस्य महिला पहलवान साक्षी मलिक ने हासि किया। भारत ने लंदन में छह पदक जीते थे।

रियो ओलम्पिक में पहलवान साक्षी बनीं क्‍लोजिंग की ध्‍वजवाहक 

रियो ओलम्पिकक्लोज़िंग सेरेमनी रियो डि जेनेरो के मशहूर मैराकेना स्‍टेडियम में हो रही है। इसी स्टेडियम में ओलंपिक को ओपनिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई थी। क्लोज़िंग सेरेमनी को देखने करीब 80 हजार लोग स्टेडियम पहुंचे हैं.

रियो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक अभिनव बिंद्रा थे। अब क्लोज़िंग सेरेमनी में भारत के लिये पहला पदक जीतने वाली साक्षी मलिक भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। साक्षी ने 58 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता और इस तरह से ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी। इससे वह ध्वजवाहक बनने की पहली पसंद बन गयी क्योंकि भारत की अन्य पदक विजेता पी वी सिंधु जिन्होंने बैडमिंटन के महिला एकल में रजत पदक हासिल किया था, वह शनिवार को ही हैदराबाद के लिये रवाना हो गयी।

ओलंपिक समापन समारोह में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मारियो बनकर एंट्री ली।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पूरी दुनिया को  जापान 2020 में होने वाले ओलंपिक को आमंत्रित किया है।

रियो ओलम्पिक में अमेरिका बना सबसे ज्‍यादा पदक पाने वाला देश, भारत आखिरी पावदान पर

देश            गोल्‍ड      सिल्‍वर   कांस्‍य   कुल पदक

अमेरिका    43            37           36       116

ब्रिटेन         27            22           17        66

चीन           26            18            26       70

रूस            17            17             19        53

जर्मनी       17            10             14        41

जापान      12             8             2 1        41

फ्रांस          9              1 7           1 4        40

द.कोरिया  9               3              9          21

ऑस्ट्रेलिया  8            11             10        29

इटली         8              1              17         26

भारत        0               1              1           2

LIVE TV