रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर शेखर सुमन ने किया ट्वीट, कहा…

मुंबई. बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से पुलिस और प्रशासन सुशांत की मौत की वजह का पता लगाने में जुटा है। जिसके चलते इस केस से जुड़े हर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। इसी के साथ इस केस से जुड़े  हर एक पहलू की बारीकि से जांच की जा रही है। सुशांत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती लगातार सवालों के घेरे में हैं। हाल ही में रिया ने सुप्रीम कोर्ट में पटना से सुशांत सिंह राजपूत केस को मुंबई ट्रांसफर करने की अर्जी डाली थी।

 सुशांत के  निधन के बाद से बॉलिवुड के कई सितारे सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कंगना रनौत, शेखर सुमन इन दिनों काफ़ी चर्चा में हैं। आपको बता दें, हाल ही में शेखर सुमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर बयान जारी किया है। शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा,  “रिया अब रिहा नहीं हो सकती।“  शेखर सुमन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

LIVE TV