डायवोर्स के बाद भी रितिक-सुजैन की चल रही पार्टी साथ-साथ

 रितिक रोशनमुंबई रितिक रोशन ने अपनी वाइफ सुजैन खान से अलग होकर अपने फैंस को बहुत ही दुःख पहुँचाया है। हालाँकि अलग होने के बावजूद दोनों को एक साथ कई जगह स्पॉट भी किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के रिलेशन डायवोर्स के बाद भी अच्छे चल रहे हैं।

कंगना-रितिक की कंट्रोवर्सी में सुजैन ने रितिक का साइड लिया था। हाल ही में, दोनों लोग अपने छोटे बेटे के बर्थडे पर भी साथ स्पॉट किये गयें हैं। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को साथ अपने छोटे बेटे की बर्थडे पार्टी सेलीब्रेट करते हुए स्पॉट किया गया था। उसके बाद दोनों को सोशलाईट अनु देवन के घर पर भी स्पॉट किया गया था। वहां पर भी दोनों लोग साथ पार्टी करते हुए नज़र आ रहे थे। हालाँकि दोनों की उस वक़्त साथ फोटो नहीं क्लिक हो पाई थी। क्योंकि क्रिकेटर ज़हीर खान ने मीडिया से अपील की थी।

रितिक रोशन और सुजैन की अधूरी कहानी

सुजैन खान ने अटकलों को खारिज कर दिया है कि वह रितिक के पास वापस जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच कभी सुलह नहीं होगी। हालाँकि दोनों को बच्चों के साथ स्पॉट किया गया था, इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों फिर से करीब आ रहे हैं।

सुजैन ने ट्वीट करके सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. ये दोनों ही 2014 में अलग हो गए थे। सुजैन ने ट्विटर पर लिखा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें। उन्होंने कहा कि रितिक के साथ अब कभी भी सुलह नहीं होगी। लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता है कि बच्चों के लिए हम हमेशा माता-पिता ही रहेंगे।

 

LIVE TV