रितिक रोशन ने जैकलिन फर्नांडीस को दिया gift

hrithik-roshan5-55d42cd8863b0_l (1)एजेन्सी/मुंबई।चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धन जुटाने के लिए जैकलीन फर्नांडिस ने ‘जैकलिन बिल्ड्स’ के तहत एक एनजीओ से हाथ मिलाया है। इसके लिए बॉलीवुड के मॉचोमैन रितिक रोशन ने उनकी तारीफ की है और 5 लाख रुपए का एक चैक भी उनको भेजा है।

जैकलीन ने सोशल मीडिया पर रितिक को उनके उपहार के लिए धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने एक एनजीओ से हाथ मिलाया है। वह इस एनजीओ के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों के घर के निर्माण में मदद करेंगी साथ ही पीड़ितों के लिए घर के निर्माण को लेकर फंड भी एकत्रित करने में मदद करेंगी।

रितिक रोशन ने जैकलिन के इस कार्य को समर्थन देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने लिखा कि हमें प्यार और सत्यता ही एक दूसरे की मदद के लिए और करुणा के लिए एक साथ खड़ा करता है।

LIVE TV