राहुल से मिलने पहुंचे इन चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लगाई इस्तीफा वापस लेने की गुहार

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। राहुल गांधी के अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के बाद एक साथ इन चारों मुख्यमंत्रियों की यह पहली मुलाकात है।

राहुल से मिलने पहुंचे इन चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लगाई इस्तीफा वापस लेने की गुहार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी राहुल गांधी के साथ बैठक के लिए दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचे।

त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाने के लिए जानिए कैसे बनाएं अनार का टोनर

बताया जा रहा है कि चारों मुख्यमंत्री राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले को बदलने की गुहार लगाएंगे। हालांकि, राहुल अपने फैसले पर अटल नजर आ रहे हैं।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी में गांधी की भविष्य की भूमिका पर रहस्य बना हुआ है और विभिन्न स्तरों पर पद से त्यागपत्र देने वालों की झड़ी लगी हुई है। वहीं, राहुल गांधी को मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

मालूम हो कि कांग्रेस कार्य समिति की 25 मई को हुई बैठक में गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि गहलोत और कमलनाथ ने अपने बेटों को पार्टी से आगे रखा।

LIVE TV