राहुल पर भड़के सीएम जयराम, कहा पूरे देश से मांगे माफी

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को यहां कहा कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सच्चाई की जीत है, और इस मुद्दे पर देश को गुमराज करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में कहा, “जब केन्द्र की मौजूदा राजग सरकार ने देशहित में राफेल सौदे जैसा बड़ा फैसला लिया, तो देशहित का यह फैसला कांग्रेस और अन्य पार्टियों के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और वे इसमें खामियां ढूंढ़ने लगे।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने महज राजनीतिक उद्देश्य से राफेल सौदे में इतने बड़े झूठ का सहारा लेकर देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राफेल सौदे के बारे जो दुष्प्रचार कर रहे थे, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने उन्हें आईना दिखाया है। कांग्रेस और विशेषकर राहुल गांधी के लिए यह एक बड़ा झटका है और उन्हें इससे सबक लेना चाहिए, तथा देश से माफी मांगनी चाहिए।”

ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस ने राफेल सौदे पर दुष्प्रचार कर देश की साख गिराने का प्रयास किया है। राहुल गांधी राफेल सौदे को बोफोर्स सौदे जैसे प्रकरण का रूप देने की कोशिश में थे। कांग्रेस ने देश में लाखों-करोड़ों रपये के घोटाले किए हैं, जिनसे आज तक न देश उबर पाया है और न ही देश के लोग।”

राफेल मामले में ‘तथ्यात्मक गलती’ के पीछे मोदी सरकार : कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कहा, “नरेन्द्र मोदी की ईमानदार छवि है, जिसे कलंकित करने की कोशिश करने वाले स्वयं बेनकाब हो गए हैं। मोदी न केवल देश के लोकप्रिय नेता हैं, बल्कि विश्व के सभी विकसित देश भी इन्हें विश्व नेता के रूप में देख रहे हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस के तथाकथित बड़े नेताओं ने खबरों में बने रहने तथा राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से राफेल सौदे में अनियमितताएं होने जैसे बड़े झूठ का सहारा लेकर देश की जनता को गुमराह किया।”

राफेल मामले में ‘तथ्यात्मक गलती’ के पीछे मोदी सरकार : कांग्रेस

ठाकुर ने कहा है, “देश की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसपर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनावों के दौरान झूठ की बुनियाद पर देश की एकता-अखण्डता को दांव पर लगाने वालों को देश की जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सत्ता से बाहर रखेगी।”

LIVE TV