राहुल ने चुपके से रचाई शादी, गोद भरने का किया वादा… अब नहीं हो रहा इंतजार

राहुल गांधी की शादीइलाहाबाद। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता के बयान ने सभी को हैरत में डाल दिया। महिला कार्यकर्ता का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शादी उससे हो चुकी है और उन्होंने बच्चा भी पैदा करने का वादा किया है। इस बयान ने सोशल मीडिया में उथल-पुथल मचा दी है।

राहुल गांधी की शादी

ख़बरों के मुताबिक़ यह महिला अब सार्वजनिक तौर पर राहुल गांधी से शादी करने की रट लगाए हुए है। राहुल गांधी से शादी की जिद कर रही इस महिला को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समझाया, लेकिन वो चट मंगनी पट ब्याह की जिद्द पर अड़ी हुई है। किसी भी तरह से यह महिला अपने कदम वापस खींचने को तैयार नहीं हुई। इसके साथ ही इस महिला ने कांग्रेस की अन्य कार्यकर्ताओं से मारपीट भी की।

मामले ने जब तूल पकड़ना शुरू कर दिया तो पुलिस ने इस महिला को शांति भंग करने की धारा में चालान कर दिया और गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस की हिरासत में पहुंचने के बाद भी इसके सिर से शादी का भूत नहीं उतरा।

महिला का नाम पदमा देवी चौरसिया है, जो कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल संगठन सेवादल की महिला विंग में संगठन मंत्री है। ये महिला राहुल गांधी की ऐसी दीवानी है कि उसने साल 2007 में पहली शादी तोड़ने के बाद से अब तक दूसरी शादी नहीं की।

दरअसल, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी सोमवार को मां सोनिया व बहन प्रियंका के साथ पुरखों के शहर इलाहाबाद पहुंचे थे। यह महिला कार्यकर्ता भी इसी समारोह में भाग लेने आई थीं।

महिला के मुताबिक़ वो 2014 में कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं। यह महिला कांग्रेस सेवा दल में जिला महिला संगठन मंत्री पद पर हैं।

इस महिला का कहना है कि पार्टी में आने से पहले राहुल जी में कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं था। लेकिन दो तीन बार की मुलाकात में कुछ हुआ। उन्होंने हाथ मिलाया। हाल चाल पूछा कि कैसी हो। तब पता चला कि उनके अंदर भी कुछ चल रहा है। फिर शादी का इरादा बना लिया।

खबर है कि यह महिला 2006-7 में अपने पति से अलग हो गई थीं। शादी करना किसलिए चाहती हैं राहुल से? इस सवाल पर इनका जवाब है- क्योंकि वो अच्छे आदमी और नेता हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के लड़के हैं।

देखें वीडियो :-
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=VGcqSgZOelA]
(साभार : लल्लन टॉप)

LIVE TV