राहुल के वकील ने भी छोड़ा उनका साथ

images (63)एजेन्सी/मुंबई : टीवी कलाकार प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज के वकील ने ही अब उनका साथ छोड़ दिया है। उनके वकील नीरज गुप्ता का कहना है कि उन्हें राहुल व उसके परिजनों में अंधेरे में रखा था। नीरज का कहना है कि सारे तथ्य सामने आने के बाद इंसानियत के नाते मैंने ये केस छोड़ने का फैसला किया है।

पुलिस राहुल के खिलाफ पहले ही प्रत्युषा को आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर चुकी है और राहुल से पुलिस ने दो बार लंबी पूछताछ भी की है। फिलहाल राहुल की तबीयत खराब है और वो आइसीयू में भर्ती है। आगे राहुल के पिता द्वारा प्रत्युषा के परिजनों पर लगाए गए आरोपों के जवाब में प्रत्युषा की मां ने कहा कि ये गलत है कि हम प्रत्युषा के पैसे लेते थे।

हमने पुलिस को सारी जानकारी दे दी है। बैंक के दस्तावेज भी दे दिए है। हम आज मीडिया में इसलिए आए है ताकि हमारी बेटी के साथ जो हुआ, वो किसी और के साथ न हो। राहुल के परिवार वालों ने कई बार प्रत्युषा को धमकाया था। प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी का कहना है कि हम मान ही नहीं सकते कि हमारी बेटी ने आत्म हत्या की है।

हमें राहुल पर ही शक है। यदि राहुल वहां था तो उसने उसे नजदीक के अस्पताल में क्यों नहीं भर्ती कराया। पिछले कई दिनों से राहुल ने प्रत्युषा को परिवार से अलग कर दिया था। आखिरी बार 31 मार्च को हमारी प्रत्युषा से बात हुई थी। उसने कहा था कि वो परेशान है, लेकिन कारण नहीं बताया था।

आगे शंकर बनर्जी ने कहा कि मुंबई आकर हमें पता चला कि प्रत्युषा को पैसों की तंगी थी। राहुल प्रत्युषा का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहा था। उसे कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। ताकि फिर कोई लड़का ऐसी हरकत न करे। उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है।

उधर राहुल के वकील ने उनके बचाव में कहा था कि वो मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे है। उन्हें प्रत्युषा की मौत का गहरा सदमा लगा है। अस्पताल में साइकेट्रिस्ट की देखरेख में राहुल की काउंसिलिंग की जा रही है।

LIVE TV