राहुल और प्रियंका के आगमन से पहले सील किया गया हाथरस, जानिए प्रशासन ने अपने कौन से अधिकार का किया इस्तेमाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात करने के लिए हाथरस जा रहे हैं। इससे पहले हाथरस में धारा 144 लागू कर दी गयी है। वहीं प्रशासन के अनुसार बताया गया कि कोविड 19 के प्रकोप के चलते ही यहां पर 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक धारा 144 लागू की गयी है।

आपको बता दें कि गैंगरेप और बर्बरता का शिकार हुई 20 वर्षीय पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने रात के अंधेरे में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इस घटना के बाद आक्रोश को अपने चरम पर देखा जा सकता है।

घटना के बाद पीएम रिपोर्ट ने किये थे कई खुलासे
यूपी के हाथरस कांड में पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गयी है। यह रिपोर्ट सफदरगंज हॉस्पिटल के डॉक्टरों के पैनल की ओर से तैयार की गयी है। जिसमें साफतौर पर कहा गया है कि युवती मौत गले की हड्डी टूटने से हुई है। इसी के साथ कहा गया है कि बार-बार गला दबाने की वजह से गले की हड्डी टूटी। वहीं गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि रिपोर्ट में रेप की कोई भी बात नहीं कही गयी है।

LIVE TV