राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सरकार से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की मांग…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टिकटॉक और हेलो जैसी चीनी सोशल मीडिया एप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जहां उनका कहना है कि यह दोनों चीनी सोशल मीडिया एप ‘राष्ट्रविरोधी’ तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं।

 

 

बतादें की पीएम मोदी को लिखे पत्र में स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक अश्विनी महाजन ने दोनों एप को लेकर संगठन की चिंताएं रेखांकित की हैं। वहीं उनका आरोप हैं कि दोनों एप भारत के युवाओं के ‘निहित हितों’ से प्रभावित होने का माध्यम बन रहे हैं।

 

जानिए पीएम मोदी ने बया किया अपना सपना ,5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से भी ज्यादा हासिल कर सकता हैं भारत…

महाजन ने कहा हैं कि, हाल के सप्ताहों में ‘टिकटॉक’ राष्ट्रविरोधी सामग्री का अड्डा बन गया है, जिसे एप पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है जो हमारे समाज के तानेबाने को नुकसान पहुंचा सकता है।

खबरों के मुताबिक उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘हेलो’ एप द्वारा अन्य सोशल मीडिया मंचों पर 11 हजार से अधिक विरूपित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए सात करोड़ रुपये का भुगतान करने का पता चला है। इन विज्ञापनों में से कुछ में वरिष्ठ भारतीय नेताओं की विरूपित की गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वयं पिछले आम चुनावों के दौरान इन चिंताओं को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखे थे।

दरअसल देखा जाये तो उनकी मांग है की गृह मंत्रालय देश में ‘टिकटॉक’ और ‘हेलो’ सहित अन्य चीनी एप पर प्रतिबंध लगाए। स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक ने दावा किया कि ‘टिकटॉक’ और चीन सरकार के हस्तक्षेप के गठजोड़ का इस्तेमाल भारतीय नागरिकों के निजी जीवन तक पहुंच बनाने और देश में ‘सामाजिक उथल-पुथल उत्पन्न करने’ के लिए किया जा सकता है।

 

 

 

LIVE TV