राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव वाराणसी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में होने जा रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से संस्कृति महोत्सव का आयोजन इस बार देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में किया जा रहा है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 17 से 24 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर से 2,500 से अधिक कलाकार शिरकत करेंगे।

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव को नहीं मिली

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है। लेकिन अभी तक मंत्रालय को पीएमओ की स्वीकृति नहीं मिली है।

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी। इस क्रम में दूसरा आयोजन बनारस में होने जा रहा है। इसके बाद यह महोत्सव तवांग और बेंगलुरू में होगा। मंत्रालय के देशभर में स्थित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों से 500-500 कलाकार बुलाए जाएंगे।

बीएचयू के कुलपति प्रो़ जी. सी. त्रिपाठी के मुताबिक, आठ दिवसीय महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन सहित विभिन्न सभागारों व मैदानों में होगा।

LIVE TV