राशिफल

ASTRO1रविवार (24 अप्रेल 2016) के राशिफल में जानिए, आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष

आकस्मिक धन खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। मन अनुकूल वातावरण में समय व्यतीत होगा। वैवाहिक प्रस्ताव निर्णायक होगे। यदि आप खनिज के व्यापार से जुड़े हैं तो समय अनुकूल है।

वृषभ

संतान के व्यवहार से मन उदास होगा। राजनीति से जुड़े जातकों को और मेहनत करने की जरूरत है। समय रहते जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित कर लें। बाद में परेशानी बढ़ सकती है। निवेश से लाभ सम्भव।

मिथुन

लेनदेन में सतर्कता रखें। आपके फिजूल खर्च के चलते तंगी का सामना करना पड़ेगा। वाक् चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनों से विश्ववासघात न करें।

कर्क

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गम्भीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगो को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिमेदारी समझें।

सिंह

अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामले सुलझेंगे। मौज-मस्ती में पैसे खर्च होंगे। समय रहते जरूरी मामले निपटा लें। अकस्मात अतिथियों का आगमन होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। संतान सुख संभव।

कन्या

अपनों को पराया करने के पूर्व अपने विवेक से निर्णय लें। पारिवारिक मामलों में दूसरो को प्रवेश न होने दें। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। पुराने लेनेदेन संभव हैं। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होगा। संतान के कृत्यों से चिंतित रहेंगे।

तुला

नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जिद न करें, कभी-कभी दूसरे को भी मौका देना चाहिए। पारिवारिक कलह संभव है।

वृश्चिक

व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं। सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं। धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

धन

पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

मकर

व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

कुम्भ

पारिवारिक कार्य करने में व्यस्त रहेंगे। किसी विशेष प्रयोजन से यात्रा करनी होगी। पुराने मित्रों के साथ कई दिनों बाद समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। समय अनुकूल है।

मीन

आप के लिए कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरी में तनाव की स्थिति का निर्माण होगा। खोई हुई वस्तु मिलने की उम्मीद है। दोपहर के बाद से काम बनने लगेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

LIVE TV