राशिफल

ASTROLOGY SATएजेंसी/

मेष 

आज भौतिक सुख-साधन बढ़ेंगे। तनाव से राहत मिलेगी। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा।

वृष 

दिन शुभ है। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। माता-पिता का सुख सहयोग होगा। समय और परिस्थिति में सुधार होगा। यात्रा करना सफल होगा। कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे।

मिथुन 

झूठ बोलना आप के लिए हानिकारक साबित होगा। कारोबार में लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। समय शुभ और अनुकूल चल रहा है, इसका लाभ लें।

कर्क

जितना आप कर सकें, केवल उन्हीं कार्यों को करने की स्वीकृति दें। किसी के दबाव में काम न करें। घर-परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यों  की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

सिंह 

मनोरंजन में समय बीतेगा। नौकरी में शुभ संकेत मिलेंगे। सोच-विचार कर कार्य करें। संतान के वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कामकाज में रुचि कम होगी।

कन्या 

अपने निजी जीवन में थोड़ा समय दें। कार्य-व्यवसाय में सावधानी और गोपनीयता बरतना आवश्यक होगा। धनहानि और मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपना काम करवाने के लिए किसी के अधीन न रहें।

तुला 

लंबे समय से किसी कार्य को करवाने के लिए प्रयासरत हैं, वह आज हो सकता है। समय शुभ है। सुख साधनों में वृद्धि होगी। धन वृद्धि और सुख-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक 

व्यापारिक समय मध्यम होगा। होते हुए कार्य में बाधा और रुकावट महसूस करेंगे। नई मशीनरी का प्रयोग लाभदायक सिद्ध होगा। अपने से बड़ों की इज्जत करना सीखें। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।

धनु 

किसी के भी विवादों में हस्तक्षेप करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। नए व्यावसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। पूर्व में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा। देश-विदेश से नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे।

मकर 

अपनी समझ से किए कार्य लाभदायक रहेंगे। व्यापार में लाभप्रद स्थिति बनेगी। धनकोष में वृद्धि और सुख-साधन का उपभोग करेंगे। साहसिक कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ 

निंदा न करें। अपने आपको देखें। अपनों की सफलता से मन में प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य स्थापित करना होगा। धन का निवेश लाभकारी होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन

कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। मनोनुकूल कार्य होंगे। व्यस्तता के कारण कुछ काम अधूरे रहेंगे।

LIVE TV