राशिफल 31 अक्टूबर2020: प्यार, परिवार और रोजगार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, जानें…

जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या करना होगा उचित, किस चीज़ से करें बचाव। साथ ही जानें सफलता पाने के क्या हैं उपाय। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। आज इस राशि के जातक का  मन अशान्त रहेगा। घरेलू समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।कला से जुड़ी चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। आप अपने घर या ऑफिस को आज फिर से तरीके से सजा सकते हैं। आज खर्च का भी योग है।आज अमृतवर्षा की रात है खीर का भोग लगाएं।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। आपके लिए आज का दिन बाद बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रेम जीवन में आपके प्रिय से आपके संबंध बहुत ही बढ़िया बनेंगे। पढ़ने वालों के लिए दिन अनुकूल है। आज आपके जीवन में प्यार ही प्यार रहेगा। जीवनसाथी के साथ मस्ती करेंगे। उपहार का लेन-देन करेंगे।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। आप आज का दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। बिजनेस में लाभ नौकरी में उन्नति के योग है। सम्मान बढ़ेगा। यात्रा भी कर सकते है। साथ ही साजिश व विरोधियों से बचें। प्रेम संबंध भी सकारात्मक परिणाम देंगे। लेकिन सेहत पर भी ध्यान दे।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा पर दाने के लिए भी दिन शुभ रहेगा।खर्च बढ़ेगा। सेहत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ पूरे दिन मौज-मस्ती मे बितेगा। आज धन लाभ व पदोन्नति की स्थिति है। दोस्तों उपहार को देने से खुशी होगी। सेहत का ध्यान रखें। शाम तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। आप आज के दिन के लिए कुछ खास प्लान बनाकर रखेंगे जिससे आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा ।परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे। भाई को सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। मां के स्वास्थ का ख्याल रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें,शत्रुता बढ़ सकती है। लेकिन धैर्य रखें, क्रोध में आपा ना खोएं।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। आज के दिन आप में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होगी इसलिए हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ पूरा दिन तालमेल बिठाएंगे। गाड़ी खरीदने का मन बना रहे तो समय अनुकूल है।  बिजनेस व नौकरी मे सही समय है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगे। किसी  यात्रा पर जा सकते है।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी क्योंकि आज का दिन बहुत कमजोर रहने वाला है। नौकरीपेशा  जातक के लिए समय अनुकूल है। आमदनी बढेगी। या नौकरी बदल सकते है। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहे। पढाई में  सफलता के योग है। लेकिन बिना परिश्रम के परिणाम नहीं मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। आपको आज बहुत सारे फायदे होने वाले हैं।आपकी इनकम बढ़ेगी और आर्ट से संबंधित कामों में अच्छा काम करेंगे।बिजनेस , निवेश व नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा है। बच्चों की बेहतरी लिए प्रयासरत रहेंगे। लेकिन उनके सेहत को लेकर सचेत रहे।  किसी से बहसबाजी मे ना फंसे। जीवनसाथी के साथ प्यार ही प्यार का अनुभव करेंगे।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक से आपके काम में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।किसी समारोह में भी जा सकते है। नौकरीपेशा के लिए अनुकूल समय है। उन्नति के योग है। गाड़ी संभलकर चलाएं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी।  स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध  बनेगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। आज के दिन में स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें।व्यापार के मामले में आज का दिन जबरदस्त रहने वाला है।पिता की सेहत पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से काम आसान होगा।  नौकरी व बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। अगर कोई नौकरी की तलाश में है तो आज काम बनेगा। प्रेम संबंधों व जीवनसाथी के साथ एक सी स्थिति बनी रहेगी।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। आज आपको परेशानियांघेर कर रखेंगी जिनके चलते आप किसी भी काम में पूरी तरह से मन नहीं लगा पाएंगे। आज परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी के सामने आज प्रेम का इजहार करते है तो काम बनेगा। अप्रत्याशित धन लाभ होगा।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरू। आज आपको आपके दांपत्य जीवन मेंअच्छे नतीजे मिलेंगे। एक दूसरे से प्यार जताने का मौका मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग है। बिजनेस व निवेश में लाभ। रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा ।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

LIVE TV