राशिफल

Astrology-Full-HD-Wallpapersमेष

भवन निर्माण के कार्यों में बाधा आएगी। धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च होगा। वाद-विवाद के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए दोस्त बनेंगे।

वृषभ 

किसी महिला के कारण आप समस्या में आ सकते हैं। कार्यस्थल पर क्रोध से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है। दाम्पत्य सुख में कमी आएगी। ठेकेदारी के कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। माता का स्वास्थ्य सुधरेगा।

मिथुन 

किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। नकद धन का लेनदेन करने में सतर्क रहें। धन का नुकसान हो सकता है। जिद न करें, बहस  से बचें। बड़े-बुजर्गों की सलाह से किए गए कार्य सफल होंगे।

कर्क

अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए किए गए कार्य सफल होंगे। व्यापारिक यात्रा की संभावना बन रही है। व्यापार में धनलाभ हो सकता है। पुत्र को कष्ट संभव है। भाई से वाद-विवाद न करें।

सिंह 

अपनों पर शंका न करें। साजसज्जा पर खर्च हो सकता है। मन अशांत रहेगा। आज आपको एकांत अच्छा लगेगा। माता को कष्ट सम्भव। पेट संबंधी पीड़ा की संभावना है। मित्रों का सहयोग संभव है।

कन्या 

आपकी कार्य योजना में बदलाव होगा। जोश में होश न खोएं। धैर्य रखें, तभी कार्य सफल होंगे। कर्मचारियों से झगड़ा-बहस न करें। अपने कार्य स्वयं करें। धन लाभ होगा। संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। 

तुला 

आज कई जरूरी कार्य पूरे होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद न करें। स्त्री को एडिय़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। पिता को हानि। पीला सूती वस्त्र और गुड़, चने की दाल मन्दिर में दान करें। कल्याण होगा।

वृश्चिक

स्वभाव में नम्रता रखें। अहंकार न करें। भवन निर्माण के कार्यों में बाधा आ सकती है। धनलाभ होगा। कार्यस्थल पर किसी महिला मित्र का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कानून का पालन करें। अपने पहनावे में काले रंग का प्रयोग न करें।

धनु

पारिवारिक झगड़े- फसाद से बचें। नौकरी में धनलाभ अवश्य होगा लेकिन खर्च भी होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा।

मकर

आलस्य के कारण आप पीछे हैं। कार्यों में मन नहीं लगने से जरूरी कार्य लंबित होंगे। व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। धनलाभ संभव है। व्यसनों से बचें।

कुंभ 

घर बैठे रहने से कुछ नहीं होने वाला। मेहनत करें, लाभ होगा। कार्यविस्तार हो सकता है। भूमि भवन संबंधी कार्य सफल होंगे। साझेदारी के कार्यों में हानि हो सकती है। मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन 

झूठ बोलने से बचें। अपने करियर में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। धनलाभ सम्भव है। व्यापारियों के लिए लाभ की संभावना बन रही है। बुजुर्गों की सेवा करें।

LIVE TV