राशिफल 24 अक्टूबर 2020 : जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, इन 3 राशियों को होगा जमकर लाभ

कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं आपके तारें , जानने के लिए पढ़ें आज(19 अक्टूबर 2020) का राशिफल।

मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जताकों के लिए आज का दिन मध्य रूप से लाभदायक होगा। काफी समय  से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यापार के बारे में योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों का आज का दिन मध्य रूप से लाभदायक होगा। धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। जीवन साथी से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। बीपी और शुगर से कष्ट संभव रहेगा।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को आज किस्समत का साथ मिलेगा। राजनीति तथा प्रशासन से जुड़े जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। किसी को दिए गए धन की वापसी की संभावना रहेगी। सरकारी और न्यायिक सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातकों को आज का दिन प्रसन्नता भरा होगा गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों  का आज दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। पिता को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करने से सूर्य देव की कृपा मिलेगी।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शिक्षा में उन्नति होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों का आज का दिन लाभदायक होगा आर्थिक समस्याएं हल होंगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। माता लक्ष्मी जी का ध्यान करते रहें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों का आज दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी समस्या रहेगी। बढ़ते बीपी से दिक्कत आ सकती है। श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों  का आज दिन परिश्रम भरा होगा। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों का आज का दिन लाभदायक होगा। व्यवसाय में आपकी मेहनत और लगन आज सफलता को नया आयाम दिलवा सकती है। रुके कार्य पूरा करेंगे।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों को आज का दिन आर्थिक लाभ भरा होगा।  न्यायायिक सेवा के लोग यशस्वी रहेंगे। धन का व्यय आज कुछ ज्यादा होगा।

 मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों को आज का दिन सामान्य रहेगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पिता और गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

LIVE TV