राशिफल 21Oct: जानें कैसा रहेगा का आपका आज का दिन, किन चीज़ों से मिलेगा लाभ

कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं आपके तारें , जानने के लिए पढ़ें आज(20अक्टूबर 2020) का राशिफल।

मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातकों का आज का दिन लाभदायक होगा। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेगे।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों का आज का दिन प्रसन्नता भरा होगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को आज का दिन परेशनी भरा होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी प्रकार का कोई जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातकों को आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों  का आज दिन प्रसन्नता भरा होगा। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों का आज का दिन परेशानियों भरा होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है।
धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों का आज का दिन परेशानियों भरा होगा। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों का आज का दिन मध्यरूप से लाभदायक होगा। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों  का आज दिन परिश्रम भरा रहेगा। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर और बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों का आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा । लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों को आज का दिन परिश्रम भरा होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों का आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

LIVE TV