राशिफल 20 Oct: जानें क्या कहते हैं आपके तारे, कैसा रहेगा का आपका आज का दिन

कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं आपके तारें , जानने के लिए पढ़ें आज(20अक्टूबर 2020) का राशिफल।

मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी।
गाडी चलाते समय सतर्क रहें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढे़गा।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों का आज का दिन प्रसन्नता भरा होगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेगे। परिवार का कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को आज का दिन परिश्रम भरा होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह में कमी आएगी। किसी मेहमान के आने से परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातकों को आज का दिन परिश्रम भरा होगा।
आज के दिन यात्रा पर जाना टाल दें। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों  का आज दिन परेशानि भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
पढ़ाई में सफलता के योग हैं। आज के दिन प्रॉप्रर्टी खरीदने और बेचने से पहले सतर्क रहें

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों का आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों से मिलकर अच्छा महसूस करेगे। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों का आज का दिन लाभदायक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों को जीविका के क्षेत्र में प्रगति प्रदान होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। नए मित्र बनेंगे।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों  का आज दिन खुशनुमा होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। अच्‍छी खबरें प्राप्त होंगी।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों का आज का दिन परेशानियों भरा होगा। बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों को आज के दिन लाभदायक रहेगा।  रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।
रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।  

LIVE TV