राशिफल 18 Oct: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा बड़ा फायदा, जानें…

कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं आपके तारें , जानने के लिए पढ़ें आज(18 अक्टूबर 2020) का राशिफल।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। वाहन आदि चलाते समय चोट लगने की आशंका है।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों का दिन बेहद उत्साहित भरा होगा। आपकी अपने सगे-संबंधियों से भेंट होगी।  नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।  

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को आज बहुत परिश्रम करना पड़ेगा। ज्यादातर काम पूरे होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आमदनी में वृद्धि होगी।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातकों को आज किस्समत का साथ मिलेगा। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। फील्ड में काम करने के दौरान नए मौके मिलेंगे। दफ्तर में सभी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों का आज का दिन परेशानियों भरा हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज किसी कार्य को लेकर आलस्य न करें। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। सूर्य देव को अर्घ दें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों का आज आर्थिक लाभ होगा। कोरोबार आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन की हानि संभव है। विष्णु जी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों का आज दिन सामान्य रहेंगा। जीवनसाथ से मतभेद हो सकता है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। माता के चरण-स्पर्श करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों का आज का दिन परेशानियों भरा होगा। बेवजह दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। विरोधियों से सावधान रहें। जरूरी कार्यों को न टालें ।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके विरोधी शांत रहेंगे। जीवनसाथी के विचारों पर ध्यान दें। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों को आज के दिन बेहद परिश्रम करना होगा। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दिनभर भागदौड़ रहेगी। रोजगार से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

LIVE TV