शनिवार के राशिफल में जानिए आज के दिन का हाल…

शनिवार (2 अप्रेल 2016) के राशिफल में जानिए आज के दिन का हाल…

मेष 

नए व्यापारिक अनुबंध सफल होंगे। सूझबूझ और प्रयत्न करने से रुका पैसा मिल सकता है। सम्पत्ति के महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में वैचारिक भेद होगा।

वृष 

दिन के महत्व को समझें और अधूरे काम पूर्ण करें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। अन्यथा नुकसान सम्भव है।

मिथुन 

आलस्य की अधिकता के कारण आपके कार्य अधूरे रहेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। कारोबार में आसानी से काम होने की स्थिति नहीं रहेगी। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में होंगे।

कर्क

अपने आपको साबित करने का अवसर मिल सकता है। किसी की निंदा से बचें। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता बनेगी। दूसरों के कारण  मानसिक कष्ट हो सकता है। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

सिंह 

दिन अनुकूल है। नौकरी में नवीन पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। योग्यता, अनुभवों से कार्य करना होगा। तात्कालिक समस्याओं के समाधान आप की सोच और समझदारी से होंगे। वाहन सुख सम्भव है।

कन्या 

कार्यस्थल पर वाणी पर संयम रखें। कार्य में रुचि न रहने से परिणाम असंतोषप्रद रहेंगे। नौकरी में दुविधा की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। संतान की तरक्की सम्भव है।

तुला 

आर्थिक मामले पक्ष में सुलझेंगे। क्रोध पर संयम रखें। बोलचाल में सतर्कता रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट संबंध कमजोर बना सकती है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी से नुकसान संभव है।

वृश्चिक

सुख के साधनों पर खर्च होगा। वाहन क्रय करने का योग बन रहा है। व्यापार अच्छा चलेगा। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। माता से विवाद हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी।

धनु 

आज का दिन शुभ है। कार्यकुशलता बढ़ेगी। आपसी विचार-विमर्श से कार्य पूरे होंगे। अपनों के सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। निवेश के अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में सतर्कता रखें।

मकर 

लंबे समय के बाद प्रियजन से भेंट होगी। अधिकारी वर्ग की व्यस्ता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के मध्य आपका महत्व बढ़ेगा। आवास की समस्या हल होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

कुंभ 

परिवार के आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। शुभ समाचार उत्साह बढ़ाएंगे। मित्रों से शंकाएं दूर होंगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। राजनीति में सफल होंगे।

मीन 

दिन उपयुक्त है। सावधानी से अनिष्ट दूर होंगे, सतर्क  रहें। कार्य-व्यवसाय में इच्छित स्थिति, लाभ होने के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी  से करें।

LIVE TV