चुनाव से पहले ही लगाई जाने लगी राम मंदिर आन्दोलन को धार!

राम मंदिर आन्दोलनफैजाबाद। भाजपा घोषणा पत्र में राम मंदिर शामिल होने के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने राम मंदिर आन्दोलन का मन बना लिया है। इस आन्दोलन को चुनाव के बाद शुरू किया जाना है। लेकिन इसके लिए धार अभी से दी जाने लगी है।

राम मंदिर आन्दोलन की तैयारी

विहिप चुनाव समाप्त होने के बाद पूरे देश में राम मंदिर आन्दोलन को गर्माने का उपक्रम शुरू करेगी। इसकी पटकथा अयोध्या में सम्पन्न हुई। विहिप अवध प्रांत की दो दिवसीय बैठक में लिखी गयी।

बैठक मे 23 जिलों के जिला तथा प्रान्त स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री चम्पतराय तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश सिंह के मार्गदर्षन मे आठ चक्रीय योजना बैठक हुई। इसमें विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन पर मंथन और रूपरेखा तय की गई।

चंपत राय का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए हिन्दू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा 28 मार्च को चुना गया है। इस दिन से हनुमान जयंती 10 अप्रैल तक देश के 5 हजार स्थानों, केरल से जम्मू कश्मीर तक व गुजरात से अरूणाचल प्रदेश तक श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान शोभायात्रायें श्रीराम चरित्र मानस पाठ तथा संत धर्माचार्यो का प्रवचन भी होगा। यह धार्मिक अनुष्ठान हिन्दू समाज को जहां आत्मबल से परिपूर्ण करेगा, वहीं सामाजिक समरस्ता के महाबंधन मे जोड़ देगा।

LIVE TV