राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री दिलीप कामले…

REPORTER- रूपेश श्रीवास्तव

 PLACE-AYODHYA

 

भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री दिलीप कामले पहुंचे अयोध्या।जहाँ उन्होंने राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जनमेजय शरण से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया उसके बाद रामलला का दर्शन किया व सरयू आरती में हुये शामिल आरती में राम मंदिर निर्माण न्यास के उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा व नित्यानंद तिवारी के साथ सरयू तट पर पहुंचे।वही महाराष्ट्र के भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री दिलीप कामले ने कहा कि प्रभु राम की नगरी में जीवन मे पहली बार अयोध्या आनेे का सौभाग्य प्राप्त।उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी से महाराष्ट्र में पूर्व राज्य मंत्री थे और हम जन्म से हिन्दू है।इसलिए हमारे पूर्वज कहते थे कि जीवन में एक बार रामलला का दर्शन करना चाहिए।वही दर्शन करके जीवन सफल हो जाएगा।

 

 

 

इसलिए में आज अयोध्या आया और राम मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जनमेजय शरण महराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और राम लला का दर्शन किया और सरयू आरती करने का मौका मिला मेरा जीवन धन्य हो गया।

 

 

छुट्टियां मनाना हो तो इन जगहों पर जाकर मनाओ , टिकट भी बेहद सस्ता…

 

उन्होंने कहा प्रभु राम जी का ही आशीर्वाद था जो,में आज अयोध्या आया हूँ।वही राम मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जनमेजय शरण को कहा कि कई सालों से मैं महाराज जी को अपना गुरु मानता हूँ।

 

जब महाराज जी ने मुझे आशीर्वाद दिया तो मैने ये सोच की महाराज जी प्रभु राम की नगरी अयोध्या में निवास करते हैं और हिन्दू धर्म का कार्य करते है तो हमेशा उनका आशीर्वाद मुझे ऐसा लगता है कि प्रभु राम जी का ही आशीर्वाद है।मुझे महाराज जी से मिल कर बहुत खुशी है। जल्द ही राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो यही कामना है।

 

LIVE TV