आदमियों की तरह चिन में निकल रहे हैं बाल तो आजमा कर देखें ये रामबाण घरेलू उपाय

आदमियों की तरह चिन में अगर बाल निकल रहे हैं तो उसे हटाने के लिए आप ये आसान घरेलू उपाय आजमा कर देखें। इनसे आपको काफी लाभ मिलेगा।
आदमियों की तरह चिन में निकल रहे हैं बाल तो आजमा कर देखें ये रामबाण घरेलू उपाय

कॉलेज में विशाखा के पीठ पीछे हर कोई उसका मजाक उड़ाता है। नहीं…नहीं, विशाखा के व्यवहार में कोई कमी नहीं है। वह पढ़ाई में भी अव्वल है। दिखने में भी बेहद खूबसूतर है। मगर, विशाखा की चिन में निकले बाल उसकी खूबसूरती को कम करते हैं और लोगों के बीच उसे हंसी का पात्र भी बनाते हैं। हालाकि, विशाखा हर 15 दिन में अपरलिप्स और आईब्रो थ्रेडिंग के साथ चिन पर निकले बालों को भी रिमूव करवा देती हैं। मगर, यह बाल बार-बार निकल आते हैं। विशाखा इस समस्या से अकेले नहीं जूझ रही हैं विशाखा की तरह कई लड़कियां हैं जो, फेशियल हेयर्स की परेशानी से पेरशान है।

यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में जेनेटिक, हेरिडिटी और हार्मोनल डिसबैलेंस की वजह से होती है। इस परेशानी की वजह से उनकी सुंदरता भी कम होती है और साथ ही लोग उनका उपहास भी बनाते हैं। वैसे तो मार्केट में इस समस्या से टेम्परेरी निजात पाने के कई विकल्प मौजूद हैं। थेरेपी से लेकर सर्जरी तक आप किसी भी विकल्प को चुन सकती हैं। मगर, हम आपको फेशियल हेयर्स से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। यह उपाय थोड़ा समय जरूर लगाएंगे मगर, आपको इस समस्या से छुटकारा दिला देंगे।

हल्दी और पपीता

पपीते में मौजूद एंजाइम जिसे पापेन कहा जाता है, वह बालों को दोबारा उगने से रोकता है। यह और भी ज्यादा इफेक्टिव हो जाता है, जब इसमें हल्दी मिलाई जाती हैं। अगर, आप इस लेप का इस्तेमाल चिन में निकले बाल पर हफ्ते में दो बार करेंगी तो आपको इसका जल्द ही फायदा मिलेगा।

सामग्री 

  • 2-3 स्कूप पपीते का पल्प
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

कुछ खास दिन ही तोड़ी जाती है तुलसी की पत्ती, नहीं तो आता है काल…

विधि 

सबसे पहले पपीते को काट कर उसे मैश कर लें और फिर उसमें हल्दी पाउडर मिलाएं। घर पर बने हल्दी पाउडर का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि इससे आपको शुद्ध हल्दी मिलेगी। इस पेस्ट को तैयार करके हल्के हाथों से चिन पर जहां बाल निकले हैं वहां मसाज करें। 3-5 मिनट तक ऐसा करने के बाद 15 मिनट के लिए इस लेप को वहां लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद आप इसे गर्म पानी से साफ करें।

प्याज और तुलसी

प्याज और तुलसी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इन दोनों के ही अलग-अलग फायदे हैं। बालों के लिए भी यह फायदेमंद है। मगर, इन दोनों को ही अगर साथ में मिला दिया जाए तो यह अनचाहे बालों को खत्म कर सकते हैं। खासतौर पर फेशियल हेयर्स को हटाने के लिए बहुत ही अच्छे हैं। इन दोनों को मिला कर अगर, आप इसे हफ्ते में 2 से 3 तीन बार लगाएंगी तो यह चेहरे पर उगने वाले बालों की ग्रोथ को कम कर देंगे।

सामग्री 

  • 1 प्याज पिसी हुई
  • 10-12 पत्ती तुलसी

विधि 

इन दोनों ही सामग्री को पीस कर लेप तैयार करें। इस पेस्ट को चिन पर लगाएं इस 20 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद आप इसे गर्म पानी से साफ कर लें।

टी-ट्री ऑयल और लेवेंडर ऑयल

टी-ट्री ऑयल और लेवेंडर ऑयल दोनों ही एंटी-एंड्रोजेनिक प्रोपर्टीज का सोर्स होते हैं। यह त्वचा पर कहीं भी निकले अनचाहे बालों की ग्रोथ को रोकते हैं। आप इन्हें भी मिक्स करके लगा सकती हैं।

सामग्री 

  • 4-6 ड्रॉप्स टी-ट्री ऑयल
  • 1 छोटा चम्मच लेवेंडर ऑयल

विधि 

इन दोनों ही तेलों को अच्छे से आपस में मिलाएं। इसे चिन के उस ऐरिया पर लगाएं जहां पर बाल निकले हुए हैं। इसे साफ करने की जरूरत नहीं है आप इसे लगा छोड़ सकती हैं। दिन में 2 से 3 बार आप इसे लगाएं। 3 महीने तक अगर आप इसे ऐसे ही इस्तेमाल करती रहेंगी तो आपको आराम मिल जाएगा।

केला और ओटमील

दोनों के मिश्रण से त्वचा को एक्सफोलिएट किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फेशियल हेयर ग्रोथ को रोकने में भी बहुत हेल्पफुल हैं।

सामग्री 

  • 1 छिला हुआ बनाना
  • 2 बड़ा चम्मच ओटमील

विधि 

ओटमील और केले को ब्लेंड करके एक थिक पेस्ट बना लें। इसे पेस्ट को चिन के आसपास लगाएं और सर्कुलर मोशन में रगड़ें। 15 से 20 मिनट ऐसा करने के बाद आप इसे ठंडे पानी से साफ करें। आपको इस का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करना चाहिए।

LIVE TV