राफेल मुद्दे के साथ शुरू हुआ प्रियंका का रोड शो, पार्टी कार्यालय पर होगा खत्म….

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए शहर भर मे पोस्टर लगाने के साथ ही राफेल मुद्दे के भी पोस्टर लगाए हैं।

इन पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्योगपति अनिल अंबानी से गले मिलते हुए दिखाया गया है।

पोस्टर में राफेल घोटाले के एक लाख तीन हजार करोड़ रुपये का होने का दावा किया जा रहा है।

rahul गाँधी

प्रियंका वाड्रा का रोड शो शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर खत्म होगा। रोड शो के लिए बस पंजाब से मंगवाई गई है।

लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया।

इसके बाद रोड शो शुरू हुआ। रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक होगा। इस बीच करीब 37 जगहों पर उनका स्वागत होगा।

इस शख्स के घर में बेकार पड़ा था एक पत्थर, जब पता चली सच्चाई तो उड़ गए होश…

रोड शो के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कांग्रेस नेता बस पर सवार हैं।

जिसमें प्रियंका गांधी लीड करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि राहुल गांधी वहां एक सहयोगी की भूमिका में दिख रहे हैं।

वहीं, कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। वह नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूम रहे हैं।

LIVE TV