लोकसभा में फीज बढ़ोत्तरी मुद्दे पर विवाद, राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो गया है जो 13 दिसंबर तक चलेगा। माना जा रहा है कि इस सत्र में विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरेगा। जिसमें आर्थिक मंदी और कश्मीर की स्थिति शामिल है। वहीं सरकार की कोशिश कई अहम बिलों को पास कराने की होगी। इस सत्र में सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक को पास करवाने की अपेक्षा रखती है।

राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस के सांसदों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के एसपीजी कवर हटाने के फैसले के विरोध में हंगामा कर रहे हैं। लोकसभा में कृषि और किसानों से जुड़े प्रश्न पर चर्चा के दौरान विपक्षी सांसद लगातार ‘तानाशाही बंद करो, बंद करो’ के नारे लगाते नजर आए। वहीं केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला अब अपना जवाब दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने दारोगा पर आखिर क्यों लगाया रिश्वत खोरी का इंजाम, जानें
वहीं राज्यसभा में सीपीआई सांसद बिनॉय विस्वान के कार्य स्थगन प्रस्ताव को सभापति वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विस्वान जेएनयू मामले में नोटिस दिया था।

LIVE TV