राज्यसभा की 10 सीटों पर आज वोटिंग, गुजरात में चाणक्य से चाणक्य की जंग

राज्यसभानई दिल्ली। 10 राज्यसभा सीटों के लिए आज होगी सबसे बड़ी जंग। पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग होगी, लेकिन सबसे दिलचस्प मुकाबला गुजरात में देखने को मिल रहा है। चुनावों के नतीजे मंगलवार को ही आ जाएंगे।

गुजरात में तीन सीट हैं, जिनमें दो पर बीजेपी की जीत तय है। ये पहले से बीजेपी की सीटें हैं। एक सीट पर अमित शाह और दूसरी सीट से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रहे हैं। दिलचस्प मुकाबला तीसरी सीट पर है, जिस पर कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। मगर उनके मुकाबले बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने ऐसी गोटियां बिछा दी हैं कि पूरी कांग्रेस का पसीना छूटा हुआ है। इस मुकाबले को चाणक्य बनाम चाणक्य कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण रोके : टिलरसन

अहमद पटेल की जीत-हार सीधे-सीधे सोनिया गांधी से जुड़ी है। अहमद सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी हैं। यही वजह है कि कांग्रेस अब अपने चाणक्य की राज्यसभा कुर्सी किसी भी कीमत पर बचाना चाहती है। कुछ महीने बाद गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। कांगेस-बीजेपी दोनों की कोशिश एक-दूसरे को पटखनी देकर मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की है। राज्यसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में रुके गुजरात कांग्रेस के सभी विधायक सोमवार सुबह वापस लौटे। सभी को आणंद के एक रिजॉर्ट में ले जाया गया।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात कांग्रेस के बलवंत सिंह राजपूत को अपने पाले में कर अहमद पटेल के खिलाफ पार्टी उम्मीदवार बना दिया। शंकर सिंह वाघेला के कांग्रेस से बाहर होने के बाद कांग्रेस विधायकों में निष्ठा बदलने का खेल शुरू हो गया था।

 

LIVE TV