राज्यपाल कल्याण सिंह पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने की बात कहकर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह मुश्किल में घिर गए हैं। जहां चुनाव आयोग ने इस मामले को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कल्याण सिंह के खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर शिकायत की है। लेकिन कुछ दिन पहले राज्यपाल कल्याण सिंह ने अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा था कि मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना हैं।

आचार्य सहिता

बता दें की चुनाव आयोग ने राज्यपाल कल्याण सिंह के एक संवैधानिक पद पर होते हुए यह बात कहने को आचार संहिता का उल्लंघन माना है। जहां सिंह बीते हफ्ते सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने 23 मार्च को अलीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा था, हर कोई चाहता है कि मोदी जीतें और ये देश के लिए जरूरी है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में एजुकेशन लोन, फ्री पढ़ाई समेत किए ये 25 वादे

 

उन्होंने कहा था, “हम सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं और इस नाते से हम जरूर चाहेंगे कि भाजपा विजयी हो। सब चाहेंगे कि एक बार फिर से केंद्र में मोदीजी प्रधानमंत्री बनें। मोदीजी का प्रधानमंत्री बनना इस देश के लिए आवश्यक है, समाज के लिए आवश्यक है।” कल्याण के मोदी को पीएम बनाने की बात कहने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए थे।

दरअसल वर्तमान सांसद सतीश गौतम को विगत 21 मार्च को भाजपा ने अलीगढ़ लोकसभा से दोबारा प्रत्याशी घोषित किया था। उस वक्त कल्याण सिंह अलीगढ़ में थे। शुक्रवार सुबह से ही कल्याण के मैरिस रोड स्थित आवास राजपैलेस पर सतीश गौतम के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कल्याण सिंह से टिकट बदलवाने को कहा गया। उस दिन उनका कोई जवाब नहीं आया हैं।

 

LIVE TV