केंद्र से ही यूपी पर कंट्रोल रखेंगे राजनाथ

राजनाथ सिंहनई दिल्ली| यूपी में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बार-बार नाम लिए जाने से गृहमंत्री राजनाथ सिंह नाखुश हैं| राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के बाद उनसे मिलने गए नेताओं से उन्होंने अपना दर्द साझा किया है| करीबियों की मानें तो राजनाथ मौजूदा समय में यूपी का चेहरा बनने को तैयार नहीं हैं।

राजनाथ सिंह नहीं हैं तैयार

इस समय नरेंद्र मोदी के बाद केंद्र सरकार में राजनाथ सिंह दूसरे नंबर की हैसियत रखते हैं| नेताओं का कहना है कि राजनाथ का कद कहीं ज्यादा बड़ा है| वह केंद्र पर अपनी पकड़ को खोना नहीं चाहते| यही वजह है कि यूपी के मुख्यमंत्री पद के लिए वह तैयार नहीं हैं|

उधर, राजनाथ सिंह भी कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश में कई चेहरे मौजूद हैं। इससे भी साफ़ होता है कि उनका यूपी की राजनीति में फिर से आने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है|

हालाँकि, भाजपा संगठन अब भी राजनाथ को यूपी सीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त मानता है। इसकी एक वजह वरूण गांधी पर संगठन का भरोसा कम होना भी है। पार्टी और संघ के सर्वे में भी राजनाथ का नाम वरूण और स्मृति ईरानी के साथ प्रमुख था।

फिलहाल यूपी महासमर से पहले ये देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी आखिर किस को यूपी में अपना चेहरा बनाती है| क्योंकि सीएम कैंडीडेट चुनना भी बीजेपी के लिए किसी बड़े चुनाव से कम नहीं रह गया है|

LIVE TV