राजनाथ सिंह आज पहुंचेंगे कश्मीर

श्रीनगर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह घाटी में कानून एवं व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार सुबह कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ अर्धसैनिक बल, केंद्रीय सुरक्षा पुलिसबल (सीआरपीएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक भी होंगे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह श्रीनगर में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और इसके साथ ही राज्यपाल एन.एन.वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ भी वार्ता करेंगे।

वह रविवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्र पहले ही घाटी में 3,000 से अधिक अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर चुकी है।

इससे पहले भी जनरल सुहाग ने कश्‍मीर निरीक्षण किया। यहां सेना की सजगता पर उन्होंने संतोष जताया था। साथ ही आम लोगों की मदद से जुड़े कदमों पर भी बात की थी। जनरल ने बॉर्डर पर सख्‍त नजर रखने का आदेश दिया था। उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के लिए सेना की तारीफ की थी। साथ ही पहले वार न करने पर भी जोर दिया था।

यह भी पढें:-  आज चेन्‍नई पहुंचेंगे पर्रिकर, रखेंगे सर्च आपरेशन पर नजर

बता दें कि आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से जम्मू-कश्‍मीर में हालात असामान्य हैं। यहां सेना और आवाम के बीच कई बार टकराव की स्थिति देखने को मिली है, जिसमें कई लोग मारे गए हैं। कश्‍मीर में 14 दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है। मोबाइल नेटवर्क भी परेशान कर रहा है। इंटरनेट ब्लॉक कर दिया गया है।

LIVE TV