राजधानी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्ट:अमन कुमार

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी का जिलाधिकारी कार्यालाय पर जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला जहां पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य रूप से गन्ना किसानों को उचित मूल्य अपनी फसल का नाम मिलना और कई चीनी मिलों का बंद होना।

इन सब विषयों को लेकर सभी जनपदों के जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे वहीं कांग्रेस पार्टी सचिव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी जिला अधिकारी कार्यालयों पर यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

जिसमें किसानों की कई मांगे हैं जिनको लेकर के कांग्रेस पार्टी आज सड़कों पर उतरी है वही आगे उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मौजूदा प्रदेश सरकार किसानों के ऊपर पराली जलाने को लेकर मुकदमा दर्ज करा ही है तो वह कहीं ना कहीं गलत है।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि अगर पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है तो दीपावली के उत्सव पर मुख्यमंत्री जी द्वारा अयोध्या में करोड़ों दिए जलाए गए थे जब वह प्रदूषण वातावरण में हुआ तो वह कितना सही था।

अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते कहा कि अगर किसानों को उचित मूल्य पराली का मिल जाए तो वह अपनी फसलों को क्यों जलाएंगे और उन पर किसी तरीके कोई मुकदमा भी क्यों दर्ज किया जाएगा।

LIVE TV