राजकपूर की पहली खोज अभिनेत्री निम्मी का हुआ 88 की उम्र में निधन, बॉलीवुड ने किया इन शब्दों से उन्हें याद…

निम्मी
https://twitter.com/chintskap/status/1242873492111896581
अभिनेता ऋषि कपूर ने निम्मी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा- ‘RIP…प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका शुक्रिया। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।’
https://twitter.com/MaheshNBhatt/status/1242870405502660608
ऋषि के अलावा महेश भट्ट ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। महेश भट्ट ने लिखा- ‘आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी।’
https://twitter.com/tabassumgovil/status/1242875611384692736
पुराने जमाने की अदाकारा तबस्सुम ने भी ट्वीट कर निम्मी को अलविदा कहा। तबस्सुम ने ट्वीट किया- ‘अभी पता चला है हमारी प्यारी निम्मी आप इस दुनिया से चले गए हैं। निम्मी आपकी और मेरी पुरानी और सुनहरी यादें हैं।’
https://twitter.com/jaavedjaaferi/status/1242926542092513281
अभिनेता जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर निम्मी को भावभीनी श्रंद्धाजलि दी। जावेद जाफरी ने ट्वीट किया- ‘बेहद सुंदर और प्रतिभावान अभिनेत्री और अच्छी इंसान का निधन हो गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे निम्मी जी।’
LIVE TV