राखी लुक्स को परफेक्ट बनाएगे ये 5 ब्यूटी ट्रेंड्स…

रक्षाबंधन की तैयारियों के बीच अगर आपको अपने लुक्स को लेकर सोचने का ज्यादा टाइम नहीं मिला है, तो नीचे दिए ऑप्शन्स आपकी मदद कर सकते हैं। ये ब्यूटी ट्रेंड्स आप एथनिक लुक्स के साथ फ्यूजन के लिए भी ट्राई कर सकती हैं। आइए, नजर डालते हैं ब्यूटी ट्रेंड्स पर- 

न्यूट्रल न्यूड्स 
न्यूट्रल न्यूड्स को 90s का सबसे पॉपुलर ट्रेंड माना जाता था, जिसकी आज एक बार फिर से वापसी हुई है। इस लुक को अप्लाई करने के लिए अपने चेहरे को प्राइमर लगाकर हाइड्रेट कर लें। इसके बाद अपने चेहरे के हिसाब से फाउंडेशन का सही शेड और कंसीलर लगा लें।बेस के सेट हो जाने के बाद एक चुटकी फेस पाउडर लेकर अपने मेकअप को सेट कर लें।हाइलाइटर और कॉन्टोर का इस्तेमाल चिकबोन्स को चमकाने के लिए करें।आंखों पर गोल्डन आइशैडो लगाने के बाद न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कम्पलीट करें।
स्मोक शो 
आप स्मोक शो ऑप्शन भी चुन सकती हैं। अपने चेहरे पर हाइड्रेटिक क्रीम लगाएं।साथ ही आंखों के नीच काले घेरे छुपाने के लिए सीरम लगाना न भूलें। इस लुक में आपकी आंखें सबसे ज्यादा हाइलाइट होनी है इसलिए आप आंखों के नीचे कंसीलर लगाकर लाइन्स छुपा लें।इसके बाद पलकों के ऊपर काजल लगाएं।इसके ऊपर हल्का सा ब्राउन आईशैडो लगा लें। इसके बाद गिल्टर लगाकर अपनी आंखों को स्मॉजी इफेक्ट दें।इसके बाद लुक को कम्पलीट करते हुए डार्क या कोई न्यूड शेड की लिपस्टिक लगा लें। 

रेडियन्ट पिंक 
अपनी रेडियन्ट खूबसूरती को निखारने के लिए पिंक कलर का इस्तेमाल करें। ब्राइट, फ्लर्टी  लुक देने के लिए आंखों पर पिंक कलर का आइशैडो लगाएं। साथ ही वाइब्रेट पिंक कलर हाइटलाइट से अपनी चिकबोन्स को हाइलाइट करना न भूलें। आपका बार्बी पिंक नेचुरल लुक के लिए परफेक्ट रहेगा। इस लुक को क्रिएट करने के लिए याद रखें कि आपको पिंक कलर का ही इस्तेमाल करना है इसलिए पिंक कलर शेड को अपने हिसाब से चुनें।

बेरी ब्लश 
रेड और पिंक का क्लासिक मेकअप हमेशा से एक बेस्ट ऑप्शन होता है क्योंकि ये ऑफबीट कलर्स मिक्ससर होता है।इसमें आप पर्पल कलर को भी शामिल कर सकते हैं।वहीं, पर्पल और बरगंडी कलर की लिपस्टिक हर किसी को पसंद आती है।ये रंग सभी को लुभाते हैं। इस लुक के लिए आपको सॉफ्ट पिंक कलर और पर्पल आइशैडो को मिक्स करके पलकों पर लगाना है।आप काजल का इस्तेमाल न करके फेक आइलैशेज लगा सकती हैं।न्यूड कलर से चिकबोन्स को हाइटलाइट करें और क्रीमी पर्पल लिप्स वैलेंटाइन डे लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी है।

पिची पंच 
मोनोक्रॉम पीच को आप वैलेंटाइन डे मेकअप के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।आप इसी कलर का आइशैडो, लिपस्टिक और ब्लश लगाकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं। गुलाबी गाल और सॉफ्ट ब्लश करते हुए लिप्स इस दिन को और भी खास स बना देंगे।

LIVE TV