रवि किशन बोले- जल्द विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, क्योंकि इसने गरीबों का हक मारा

गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दरबारा में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का इतने सालों से राजनितिक शोषण किया है और अब यह पार्टी खत्म होने की कगार पर है और जल्द ही ये विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ग़रीबों का हक़ मारा है।

बता दें वाराणसी पहुंचे गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने कांग्रेस के आरोप की- भाजपा पैसे लेकर इस्तीफे दिलवा रही है पर बोलते हुए कहा, कि ‘ये मोदी मैजिक है’। उनके आरोप निराधार हैं। लोग स्वयं मोदी जी के मैजिक के असर से इस्तीफे देकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के ग़रीबों का और देश का राजनितिक शोषण किया है। उनका हक मारा है। वहीं देश में हो रही मॉब लिंचिंग को उन्होंने विपक्ष की साजिश करारा दिया और कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी का नाम खराब करने की साजिश है। ये विपक्ष के लोग करवा रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कीं हमें पता चला है कि विपक्ष के लोग अब प्रधानमंत्री की चल रही महत्वकांक्षी योजनाओं जान धन योजना, आयुष्मान योजना, शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना में बिचौलिए बनकर ये सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुँचने दे रहे है और नाम भाजपा कहराब हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि मै जनता से कहना चाहूंगा कि ऐसे लोगों को पकड़कर थाने ले जाएं।

भोजपुरी सुपरस्टार से राजनेता बने रविकिशन ने कहा कि राजनीति सीरियस चीज़ है। इसे आप मज़ाक में नहीं ले सकते। आप छुट्टियां लेकर यूरोप घूमने नहीं जा सकते। हम खुद अपनी शूटिंग छोड़कर सदन में समय दे रहे हैं क्योंकि हमारे नेता की कथनी और करनी में अंतर नहीं है।

बरसात का कहर! मऊ में बरिश ने मचाई तबाही, जनजीवन बुरी तरह प्रभारवित

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम आने वाले समय में हम सुपर पावर बनेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के एक मदरसें में असलहों का ज़खीरा मिलने पर उन्होंने कहा कि हम ऐसी चिज़ो को बढ़ावा नहीं दे सकते और हमारी सरकारें ऐसी चीज़ों पर अंकुश लगाने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक फिल्म बाटला हॉउस इसी को लेकर जल्द ही रुपहले परदे पर आने वाली है जिसे संसद में भी दिखाया जाएगा।

LIVE TV