रमजान में सिगरेट पिने पर हुई जेल

रमजानतूनिस। रमजान एक बेहद ही पाक महीना माना जाता है। इसमें हर किसी पर अल्लाह की ख़ास रहमत बरसती है। पर रमजान के इस पाक महीने में एक व्यक्ति को सिगरेट पिने की भारी सज़ा मिली है। दरअसल, रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से लेकर शाम तक खाने, पीने, सिगरेट पीने और सेक्स से परहेज करते हैं। इफ्तार के साथ वे रोजा खोलते हैं और सेहरी के दौरान वे खा और पी सकते हैं।

दरअसल, ट्यूनिशिया एक कोर्ट ने एक व्यक्ति को रमजान के दौरान दिन में सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीने के जुर्म में एक महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह जानकारी एक प्रवक्ता चोकरी लहमार ने दी है।

एक आदमी बिजर्टे कोर्ट हाउस के बाहर सिगरेट पी रहा था, जिसे एक न्यायिक अधिकारी ने देख लिया। न्यायिक अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया, जिसने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। प्रवक्ता ने बताया कि उस व्यक्ति के पास सजा के खिलाफ अपील करने के लिए दस दिनों का समय है।

1 जून को चार लोगों को रमजान के दौरान दिन में सार्वजनिक रूप से खाने के लिए एक महीने जेल की सजा सुनाई गई। रमजान के दौरान सार्वजनिक रूप से खाने-पीने के खिलाफ कोई कानून नहीं है लेकिन इस तरह का मामला हर साल सामने आता है।

ट्यूनीशिया का संविधान ‘आस्था और विवेक की स्वतंत्रता’ की गारंटी तो देता है लेकिन सरकार ‘धर्म की संरक्षक’ भी है। इस घटना से एक दिनों पहले राजधानी में ट्यूनीशिया के दर्जनों लोगों ने रोजा के दौरान दिन में सार्वजनिक रूप से खाने-पीने के अधिकार की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।

LIVE TV