आपके भी उड़ जाएंगे होश जब रणवीर बनेंगे मां

रणवीर सिंहमुंबई बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक ऐड फिल्म में अपने किरदार को लेकर खुलासा किया है। वह कुछ इस तरह का रोल करना चाहते हैं जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल रणवीर की लम्बे समय से इच्छा है कि वह किसी फिल्म में मां का किरदार निभाएं। ख़ास बात तो यह है कि उनकी ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने जा रही है।

रणवीर सिंह बन गए मां

ख़बरों के मुताबिक, रणवीर सिंह को  ने एक फ़ूड कंपनी के टी.वी.सी के लिए अप्रोच किया है। वहीं, रणवीर सिंह ने भी इस ऐड में मां की भूमिका निभाने के लिए हामी भर दी है। यह कोई फिल्म नहीं है लेकिन इस टी.वी.सी का नाम ‘रणवीर चिंग रिटर्न्स’ है।

इस टी.वी.सी में रणवीर के साथ साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी नज़र आयेंगी।

इस ऐड में रणवीर सिंह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ रोमांस करते हुए नज़र आयेंगे। वहीँ, यह ऐड एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगा।

आपको बता दें कि इस ऐड में रणवीर सिंह को बुज़ुर्ग औरत की तरह कपड़े पहनाए गए हैं। वहीं, इस ऐड में बहुत  सारे  स्पेशल इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल किया गया है।

रोहित शेट्टी ने कहा कि यह एक ऐसा ऐड होगा जिसे सबको देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस ऐड में अजय देवगन की कंपनी ने स्पेशल इफेक्ट्स डाले हैं। वहीं, इस ऐड के लिए बेसिक कांसेप्ट पहले रणवीर ने ही दिया था। इस ऐड के डायलॉग्स मिलाप जावेरी ने लिखे हैं।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का भी कहना है कि उन्हें इस ऐड में रणवीर के साथ काम करके बहुत अच्छा लग रहा है।

LIVE TV