रणवीर कपूर को दिल्‍ली वाली गर्लफ्रैंड से भी मिला ‘बाबा जी का ठुल्‍लु’

रणबीर कपूर नई दिल्‍ली। पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर दिल्‍ली की एक लड़की भारती मल्‍होत्रा को लेकर चर्चा में हैं। भारती और रणबीर को लेकर खबरें आईं थीं कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर अब भारती ने खुद ही अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है। आपको बता दें कि इससे पहले कैटरीना के साथ रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो चुका है।

रणबीर कपूर की दिल्‍ली वाली गर्लफ्रैंड

पेशे से मेकअप आर्टिस्‍ट भारती ने ‘टीओआई’ से बात करते हुए कहा कि उनके एक दोस्त ने उन्‍हें कॉल किया और पूछा कि क्या वह रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। पहले तो उन्‍हें लगा कि कोई उनसे मजाक कर रहा है। लेकिन इसके बाद उन्‍हें पता चला कि किसी न्यूज चैनल ने उनहें रणबीर की गर्लफ्रेंड बना दिया है। वह इंटरनेट पर रिपोर्ट्स पढ़कर हैरान हो गईं। उन्‍हें उस मिस्ट्री गर्ल के तौर पर दिखाया गया था, जिसके साथ रणबीर को देखा गया था। इसके लिए उनके फेसबुक की तस्वीरें भी यूज की गईं।

उन्‍होंने इस मामले पर आई सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ये सब सिर्फ अफवाह है। वह रणबीर की फैन तक नहीं हैं। उन्‍होंने ये भी बताया कि इन अफवाहों की वजह से उन्‍हें काफी परेशानी भी हो रही हैं।

भारती ने आगे बताया कि उन्‍होंने कुछ जगहों पर कॉल करके इस तरह की रिपोर्ट्स को हटवाया भी, लेकिन सभी जगह नहीं हटवा पाईं। इन झूठी रिपोर्ट्स के बारे में हर कोई बात कर रहा है।

दरअसल इन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रणबीर सिंह की बहन रिद्धिमा ने भारती से उनकी मुलाकात एक पार्टी में करवाई थी। इस पर भारती का कहना है कि वह उनसे कभी नहीं मिलीं। उनका परिवार और उनके दोस्त जानते हैं कि वह रिद्धिमा को नहीं जानती। पार्टी में मिलने और रणबीर से मुलाकात की बात तो दूर की है, वह इस बारे में जवाब देकर थक चुकी हैं।

यही नहीं इसके अलावा भारती ने सबसे बड़ा खुलासा किया। भारती ने कहा कि उनका ऑलरेडी एक ब्‍वॉयफ्रैंड है। वह पिछले तीन सालों से प्रतीक चौधरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनके बारे में फैलाई जा रही ये सारी खबरें सिर्फ अफवाह हैं। उन्‍होंने अपने ब्‍वॉयफ्रैंड के बारे में बताते हुए कहा कि प्रतीक काफी सपोर्टिव है। दोनों के परिवारों को उनके रिलेशन के बारे में जानकारी है और जल्‍द ही दोनों सगाई भी करने वाले हैं। दोनों के परिवार भी इन अफवाहों से काफी ज्‍यादा परेशान है।

LIVE TV