रणधीर कपूर ICU में, कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर को कोविड-19 की पुष्टि होने के कुछ दिनों बाद आईसीयू में भेज दिया गया है। रणधीर कपूर का यहां कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक 74 वर्षीय कपूर की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, “उन्हें निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया है। वह स्थिर हैं। उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में ही रखा जाएगा।”

रणधीर कपूर प्रख्यात अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के बड़े बेटे हैं। एक साल के भीतर अभिनेता ने अपने छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) को खो दिया है। ऋषि कपूर का निधन कैंसर से दो साल तक लड़ने के बाद 30 अप्रैल, 2020 को हुआ था, जबकि राजीव कपूर का इस साल फरवरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

LIVE TV