रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐतिहासिक फैसला, अब सेना की मिलिट्री पुलिस में होगी महिलाओं की भर्ती

नई दिल्ली। महिलाएं आज किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं हैं फिर चाहे वो अंतरिक्ष पर जाने की बात हो या फिर भारतीय सेना से जुड़ने की बात हो।

निर्मला सीतारमण

दरअसल कुछ ऐसा ही फैसला लिया है रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने। सीतारमण ने महिलाओं को सेना में कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में जवानों के रूप में शामिल करने का फैसला किया है।

बता दें, इसके तहत मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिला जवान होंगी। आपको बता दें, सेना की मिलिट्री पुलिस में महिलाओं को भर्ती करने के लिए लंबे समय से बहस चल रही थी। रक्षा मंत्री सीतारमण ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया।

सीतारमण ने लिखा, ‘पहली बार कार्मिक निचले अधिकारी रैंक (पीबीओआर) की भूमिका में महिलाओं को शामिल किया जाएगा। जिन भूमिकाओं के लिए महिलाओं को शामिल किया जाएगा, उनमें दुष्कर्म, छेड़छाड़ और चोरी जैसे अपराधों की जांच, भीड़ पर नियंत्रण करने जैसे क्षेत्र शामिल हैं।’

आपको बताते चलें कि सेना प्रमुख बिपिन रावत ने हाल में कहा था कि सेना की मिलिट्री पुलिस में 800 महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए साल के अंत तक भर्ती शुरू हो सकती है।

विपक्ष की भाजपा विरोधी रैली में ममता का जोरदार स्वागत

साथ ही आर्मी चीफ ने कहा था कि सेना में महिलाएं कानून, मेडिकल, सिग्नल, इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्रों में पहले से ही है। लेकिन, मिलिट्री पुलिस में भी महिला जवान होनी चाहिए।

LIVE TV