योगी ने तीन तलाक को बताया द्रौपदी के चीरहरण जैसा, कहा- एक देश में एक कानून होगा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक पर बड़ा बयान दिया है। आदित्यनाथ ने समान नागरिक संहिता का वकालत करते हुए कहा कि जब देश एक है तो कॉमन सिविल कोड क्यों नहीं? उन्होंने सवाल किया कि जब देश एक है तो शादी ब्याह के कानून एक क्यों नहीं होने चाहिए।
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 91वीं जयंती के मौके पर उनपर लिखी किताब का लखनऊ में विमोचन के मौके पर योगी ने तीन तलाक के मुद्दे पर कुछ लोगों के मौन पर सवाल उठाया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की समस्या पर कुछ लोगों का मुंह बंद है। उन्होंने महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण के वक्त वहां मौजूद लोगों के मौन का उदाहरण देते हुए कहा कि तीन तलाक पर जो मौन हैं वे अपराधियों जैसे हैं। योगी ने तीन तलाक को बड़ी समस्या बताते हुए इसे महिलाओं के साथ अन्याय बताया।
Chandra Shekhar ji ne kaha tha ke agar hamare faujdaari ke maamle aur shaadi vivah samaan hai to Uniform Civil Code kyun nahi?: UP CM pic.twitter.com/3dlA5c5P0N
— ANI UP (@ANINewsUP) April 17, 2017
समान नागरिक संहिता पर योगी ने कहा कि चंद्रशेखर भी समान नागरिक संहिता के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि सबके लिए एक कानून होना चाहिए।