ये है दुनिया का सबसे कीमती जूता, कीमत जानकर उड़ जाएगे होश

ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों का खजाना है। रोजाना नई चीजों सुनने और देखने को मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही एक शूज के बारें में बताने जा रहे है जिसकी कीमत सुन आप हैरान हो जाएंगे। दुनिया की जूतों की सबसे महंगी जोड़ी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उतारी है। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर है।

दुनिया का सबसे महंगा जूता:

खबर के अनुसार यह लग्जरी जूता हीरों तथा असली सोने से बना हुआ है। इसे नौ माह में डिजाइन किया गया है और बनाया गया है। जानकारी के अनुसार पैशन डायमंड शू की कीमत 6.24 करोड़ दिरहम या 1.7 करोड़ डॉलर है। यह कीमत 1.23 अरब बनती है। इसमें सैकड़ों हीरों लगे हैं।

इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ सहयोग में बनाया है। दुनिया के एकमात्र सात सितारा होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया गया।

LIVE TV