ये था दुनिया का सबसे अमीर शख्स, जो अकेले ही उठा सकता था पूरे देश का खर्च…

दुनिया में अमीर लोगों की कोई कमी नहीं है। अमीर शब्द का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में तमाम उद्योगपतियों का ख्याल आता है। पहले के जमाने में राजा-महाराजाओं, बादशाहों, निजामों के पास बेशुमार दौलत का खजाना था जिनकी कहानियां हम आज भी सुनते आ रहे हैं।

King-Mansa-Musa

हालांकि आज हम उस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इतिहास का सबसे अमीर आदमी माना जाता है। कहा जाता है कि इनसे ज्यादा अमीर कोई भी नहीं था।

अमरीका के ‘मनी’ मैगजीन में ‘इतिहास के सबसे अमीर आदमी’ का परिचय मनसा मूसा प्रथम के बारे में है। मनसा मूसा टिम्बकटू के राजा थे। वैसे तो उनका वास्तविक नाम मूसा कीटा प्रथम था ,लेकिन जब वह गद्दी संभाले तब से उन्हें मनसा कहा जाने लगा जिसका अर्थ बादशाह होता है।

मनसा मूसा ने करीब 1312 से 1337 तक शासन किया और इसी दौरान उन्होंने अरबों की सम्पत्ति जुटाई।

एक वक्त ऐसा था जब पूरी दुनिया में सोने की मांग सबसे ज्यादा थी। उस दौरान माली में खनिज पदार्थों खासकर सोने का अपार भंडार था। उस वक्त माली पर मूसा का राज था। अब जाहिर सी बात है कि इन दिनों उन्हें खूब मुनाफा हुआ होगा।

सारे प्रत्याशियों को हराकर मेयर बना एक बकरा, अमेरिका में हुआ ये अनोखा चुनाव…

माली साम्राज्य का यह राजा अफ्रीका के जंगलों में रहता था हालांकि अगर आज मूसा जीवित रहता तो दुनिया का सबसे अमीर शख्स कहलाता।

मनसा मूसा की दौलत का हिसाब लगाना वाकई में बेहद मुश्किल है। सेलिब्रिटी नेटवर्थ नामक एक वेबसाइट की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि उनके पास 400 बिलियन डॉलर की सम्पत्ति थी।

उस दौर में जिस इंसान के पास इतना पैसा था अगर वह आज जीवित रहता तो उनसे बढ़कर और कोई नहीं होता। भारतीय मुद्रा में उस वक्त उनके पास करीब ढाई लाख करोड़ रुपये थे।

LIVE TV