ये इंसान है रियल लाइफ में गजनी, याद रखने के लिए करता है ये काम…

साल 2008 में आई फिल्म गजनी तो आप सभी को याद ही होगी। आमिर खान अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म सुपरहिट भी हुई थी। यह फिल्म एक ऐसे शख्स पर आधारित थी जो शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की समस्या से ग्रस्त था।

ये इंसान है रियल लाइफ में गजनी

उसे कुछ भी याद नहीं रहता था जिस वजह से वो चीजों को लिखकर याद रखता था। ये तो रही फिल्म की बात,अब सवाल यह आता है कि क्या वाकई में असल जिंदगी में ऐसा किसी के साथ होता है? जवाब है हां।

ताइवान के शिंचु प्रांत में एक ऐसा ही आदमी है जिसे अगर गजनी के नाम से बुलाया जाए तो गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 25 वर्षीय नवयुवक चेन होंग्जी को कुछ भी याद नहीं रहता।

ठीक 5 मिनट पहले उसकी जिंदगी में क्या हुआ इसके बारे में भी वो नहीं बता पाता है। शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की बीमारी के चलते चेन के लिए कुछ भी याद रख पाना संभव नहीं हो पाता है। हालांकि पहले सबकुछ ठीक था।

चेन जब 17 साल का था तब एक मोटर दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। वक्त के साथ-साथ बाद में चेन खुद को रिकवर कर पाने में सफल रहें।

शरीर पर लगे घाव भी ठीक हो गए, लेकिन दिमाग में जो चोट लगा था उसमें कुछ ज्यादा सुधार नहीं हो पाया और नतीजा आज सबके सामने है। चीजों को याद रखने के लिए वो अपने साथ हमेशा एक डायरी रखता है।

चेन अपनी 60 वर्षीय मां के साथ रहता है। उसके पिता की मौत काफी समय पहले ही हो गई है। रात में सोने के बाद सुबह जब वह उठता है उसे कुछ भी याद नहीं रहता। उसे उसकी मां सबकुछ समझाने का प्रयास करती है।

अगर किसी व्यक्ति पर है आत्मा का साया, तो उसे दें ये चीज…

एक वही है जो चेन को संभालती हैं। जिंदगी को बेहतर ढंग से चलाने के लिए चेन अपनी नोटबक में तमाम चीजों, घटनाओं और व्यक्तियों का ब्यौरा नोट करते हैं।

मां और बेटा दोनों एक-दूसरे के सहारे जी रहे हैं। जिंदगी की मुसीबतों का डटकर सामना कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को अपना भरपूर साथ दे रहे हैं।

LIVE TV