ये अस्पताल बनता जा रहा है “मौत का अस्पताल”, आए दिन होती हैं कई मौतें !

रिपोर्ट – दर्पण शर्मा

हापुड़ : शहर के सिम्भावली का सरकारी अस्पताल लोगो के लिए मौतों का अस्पताल बनता जा रहा है | सिम्भावली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 15 दिनों में करीब आधा दर्जन लोगो की मौतों से जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है |

और गरीब जनता अपना इलाज सिम्भावली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने से अब डर रही है क्योंकि करीब 4 दिन पहले ही डिलीवरी के बाद 3 बच्चो की मौत हो गयी थी |और आज सुबह भी डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गयी | मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है |

यौन शोषण : एयर इंडिया की महिला पायलट से सीनियर ने की हैरेसमेंट !

दरअसल, आपको बता दें कि आज सुबह गांव बुकलाना की मोनी को डिलीवरी के लिए सिम्भावली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था |

जहाँ डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गयी | डिलीवरी के बाद महिला की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया | वहीं परिवार के लोगों ने भी डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है |

ये कोई पहला मामला नहीं है जहां इस तरह की घटना घटी है | बल्कि ऐसे ही कई मामले इस अस्पताल में आए दिन होते रहते हैं | अब देखने वाली बात ये है कि यहाँ पर गलती किसकी है | वो डॉक्टर जिन्हें भगवन का रूप माना जाता है वो ही अपने मरीजों को नहीं बचा पा रहे हैं |

 

LIVE TV