कांग्रेस और सपा ने दिखाई एक दूसरे को पीठ, महागठबंधन का हुआ राम नाम सत्य!

यूपी विधानसभा चुनावलखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है। प्रदेश में दोबारा परचम लहराने को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच महागठबंधन की बात की जा रही थी। लेकिन अब यह गठबंधन होने से पहले ही करीब-करीब टूट गया है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों में आपसी सहमती नहीं बन पाई। अब दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव

ख़बरों के मुताबिक़ यूपी चुनावों को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। कांग्रेस पहले और दूसरे चरण के चुनावों के लिए करीब 140 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

सीटों पर कांग्रेस के साथ बात नहीं बनने पर सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, ‘हमने कांग्रेस से गठबंधन करने की कोशिश की। सीएम अखिलेश यादव कांग्रेस को 100 सीटें देने को तैयार थे लेकिन कांग्रेस 120 सीटों के कम पर मान नहीं रही थी। वह अपनी जिद पर अड़ी थी।’

सपा नेता ने कहा कि गठबंधन ना होने की जिम्मेदार कांग्रेस है और इससे कहीं न कहीं भाजपा को बल मिलेगा। अग्रवाल ने कहा कि सपा 300 सीटों से कम पर नहीं लड़ सकती। यूपी में कांग्रेस का ज्यादा प्रभाव नहीं है।

LIVE TV