यूपी में मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने 9 जिलों में जारी किया बारिश को लेकर रेड अलर्ट

यूपी में कल मानसून ने दस्तक दे दिया है, जिसके बाद पूरे दिन कल बारिश होती रही, जहां आने वाले दिनों में बारिश के और जोर पकड़ने की संभावना है। वही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इसका असर आज भी देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों में येलो अलर्ट, जबकि 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

लखनऊ मौसम
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश का अनुमान है।

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की संभावना है।

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश के आसार हैं।

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ सकती हैं।

अयोध्या मौसम
अयोध्या में अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं।

LIVE TV