प्रियंका कमिंग सून इन यूपी

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस कार्यकर्त्ता राहुल गाँधी को दरकिनार करते हुए यूपी में प्रियंका गांधी को लाने ले लिए अपना पूरा दमख़म लगा रहे हैं। राज्य में चुनाव के से पहले कांग्रेस कार्यकर्त्ता सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाली ‘दीदी’ प्रियंका गांधी को यूपी में चेहरा बनाने की मांग हो रही है।

यूपी में प्रियंका गांधी

यूपी में प्रियंका गांधी को मिले कमान

कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए अपनी ताकत झोंक रहे है। कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को दिए जाने को लेकर इलाहाबाद में फेसबुक पर बाकायदा कैंपेन चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने ऐलान कर दिया है- दीदी इज़ कमिंग सून इन यूपी।

एक तरफ इलाहाबाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ प्रशांत किशोर भी कांग्रेस के लिए चुनावी समीकरण बनाने में जुटे हैं। प्रशांत भी प्रियंका गांधी को यूपी में चेहरा बनाने को लेकर दबी जुबान में सहमति जता चुके हैं।

कई पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता हसीब अहमद ने डाले हैं। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार जोर-शोर से 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए शुरू कर दिया गया है।

बीते दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाहाबाद पहुंचने पर उनके सामने भी प्रियंका को राजनीति में लाने की अपील की थी।

बिहार में नीतीश को दोबारा सत्ता तक पहुँचाने में अहम रोल निभाने वाले प्रशांत किशोर को इस बार कांग्रेस ने अपने लिए हायर किया है।

रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी कहा है कि सीएम के तौर पर यदि प्रियंका गांधी का नाम आगे किया जाए तो यूपी में कांग्रेस के आने की संभावना बढ़ जाएगी।

LIVE TV