चुनाव शुरू होते ही अमर सिंह ने खोली जुबान, कहा ऐसा कि सपा में मच गई खलबली

यूपी में चुनावनई दिल्ली। यूपी में चुनाव के लिए मतदान करने निकलने से पहले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बयान दिया है। इनके इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी में खलबली मचना तय है। गाजियाबाद के अमर सिंह सूर्यनगर स्थित विद्या भारती स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए वह अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर इशारों-इशारों में एक बार फिर अमर सिंह ने हमला किया। उन्होंने कहा कि जनता से कुछ भी नहीं छिपा है, वह सब जानती है। इसी क्रम में उन्होंने मुलायम से अपनी नजदीकी होने की बात भी कही।

अखिलेश यादव के मुलायम से बनते-बिगड़ते संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो बुजुर्गों का सम्मान नहीं करता वह पनप नहीं सकता। अमर सिंह यह भी कहा कि उनकी मुलायम सिंह से कोई दूरी नहीं है।

यूपी में चुनाव से पहले बिगड़े थे रिश्ते

पिछले कुछ महीनों से समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर लंदन से अमर सिंह ने बयान जारी कर अखिलेश यादव पर हमला किया था। पहली बार पिता पुत्र के विवाद में अमर सिंह का बयान सामने आया था। अमर सिंह ने बयान जारी कर खुलकर अखिलेश का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि वो पूरी तरह मुलायम के साथ हैं।उन्होंने दोहा पढ़ाकर कहा था कि कलयुग में पिता वनवास जाएगा और बेटा राज करेगा। वो इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे।

 

LIVE TV